जरा हट के

शख्स ने लकड़ी से बना दी शानदार बाइक, लुक ऐसा कि देखकर दंग रह गए लोग…

लड़कों का बाइक के प्रति अपार प्यार किसी से नहीं छिपा है. बॉयज बाइक को अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करते हैं. एक बाइक ही होती है, जो उनके हर सफर में उनका साथ देती है. इसलिए बॉयज अपनी बाइक को दुल्हन की तरह सजाकर रखते हैं. बाइक के तो बहुत शौकीन देखें होंगे, जो अपनी गाड़ी को मॉडिफाई कर उसे रफ एंड टफ लुक देते हैं. जब बॉयज अपनी मॉडिफाई बाइक लेकर सड़क पर उतरते हैं, तो लोगों की नजरें उससे हटती नहीं है. लेकिन इस शख्स ने तो बाइक की दुनिया में अलग ही क्रांति लाने का काम किया है. वाहन ज्यादातर स्टील, लोहे और मजबूत धातुओं से बनते हैं, लेकिन इस शख्स ने लड़की से ही पूरी बाइक तैयार कर दी है.

कभी देखी है लकड़ी की बाइक ? (Wood Modify Bike Viral Video)

वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे इस शख्स ने अपनी स्प्लेंडर बाइक को लकड़ी से मॉडिफाई कर उसे अट्रैक्टिव लुक दिया है. लाइट ब्राउन और पॉलिश की गई लकड़ी से बनी इस बाइक को देखने के बाद किसी भी बॉय का इस पर दिल आ आएगा और वो इसे चलाने के ख्वाब देखने लगेगा. आप देखेंगे कि इस बाइक का फ्रंट, ऑयल टैंक, मडगार्ड्स आदी को लकड़ी से मॉडिफाई किया हुआ है. देखने में यह लकड़ी वाली टॉय बाइक लग रही है, लेकिन जब यह सड़क पर दौड़ेगी तो देखने वाले देखते रह जाएंगे. अब लोग इस बाइक अपने क्या रिएक्शन दे रहे हैं आइए जानते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button