खेल

IPL के बीच शिखर धवन और बाबा बागेश्वर के बीच क्रिकेट मैच, धीरेंद्र शास्त्री निकले ऑलराउंडर; उड़ा दिए सबके होश

Shikhar Dhawan Playing Cricket Baba Bageshwar Dham Sarkar: भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन पिछले दिनों अपने नए रिलेशनशिप के कारण चर्चा में रहे हैं. अब उन्हें धीरेन्द्र शास्त्री जी के साथ क्रिकेट खेलते देखा गया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा किया है, जिसमें वो बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री के साथ क्रिकेट का आनंद लेते दिखे. दरअसल हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें शिखर धवन और धीरेन्द्र शास्त्री भी पहुंचे थे.

शिखर धवन एक आध्यात्मिक समागम के लिए मुंबई पहुंचे थे. बताते चलें कि हाल ही में धवन को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लेते देखा गया था. धवन अक्सर आध्यात्म के विषय पर बात करते रहे हैं, यहां तक कि उन्होंने यह भी दावा किया था कि वो आध्यात्म के माध्यम से अपने बेटे से मिलते हैं. धवन, आयशा मुखर्जी के साथ तलाक के बाद लंबे समय से अपने बेटे जोरावर से नहीं मिल पाए हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button