जरा हट के

इस गांव में बिकता है सोने सा सुनहरा घी, मिलावट साबित करने का चैलेंज, घर लेकर जाएं 1 लाख रु कैश

आज के समय में ज्यादातर लोग पैसे कमाने के लिए कई तरह की मिलावट करने से बाज नहीं आते. लोग जरा से मुनाफे के लिए दूसरों की सेहत से खिलवाड़ कर देते हैं. खासकर जब खाने-पीने की चीजों के साथ मिलावट की जाती है, तब ये लोगों के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है. लेकिन लालची लोग इस बात से कोई मतलब नहीं रखते. उनका मकसद होता है सिर्फ और सिर्फ पैसे कमाना. लेकिन इस लालची दुनिया में राजस्थान के एक गांव में शुद्ध घी निकालने वालो ने अनोखा चैलेंज रखा है.

वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया गया है कि वो दुनिया के सबसे शुद्ध घी को बेचते हैं. राजस्थान के श्याम विहार, नांगल सिरस में स्थित प्रियल डेयरी के मालिक ने बताया कि उनके यहां देसी गाय का घी ही बिकता है. वो लोग जर्सी गाय के दूध का इस्तेमाल नहीं करते. वीडियो में घी बनाने का सारा प्रॉसेस दिखाया गया. साथ ही ये भी बताया गया कि अगर किसी ने इस बात को साबित कर दिया कि उनके घी में मिलावट है,तो वो उसे एक लाख रुपए कैश इनाम देंगे.

सोने सा सुनहरा घी
वीडियो में सबसे पहले दूध से निकाले गए मक्खन को जमा करते दिखाया गया. इस मक्खन को मजदूर आग पर पिघलाते हैं. इसके बाद मक्खन से घी निकाला जाता है. जब घी को परात में जमा किया जाता है तब इसका रंग सोने सा सुनहरा नजर आता है. डेयरी मालिक के मुताबिक़, देसी गाय का घी ही सुनहरा दिखता है. घी को बिना हाथ लगाए मशीन की मदद से बोतलों में भरा जाता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button