खेल

सूर्यकुमार कप्तान, यशस्वी भी हिस्सा, आईसीसी ट्वेंटी-20 टीम ऑफ द ईयर 2023 में चार भारतीय

एजेंसियां— दुबई

आईसीसी ने 2023 के पुरुष टी-20 टीम ऑफ ईयर का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है। पिछले साल सूर्या ने कई मौकों पर भारतीय टीम की कप्तानी की थी। वल्र्ड कप के बाद उनकी कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में हराया था। सूर्या के अलावा टीम में तीन और भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं टीम में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। सूर्यकुमार यादव के साथ सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में नेपाल के खिलाफ शतक बनाया था। फ्लोरिडा में 51 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सीरीज में भी उनके बल्ले से विस्फोटक पारी निकली थी।

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी टीम का हिस्सा हैं। पिछले साल टी-20 में बिश्नोई ने 18 विकेट लिए थे। वह रैंकिंग में नंबर एक तक भी पहुंचे। अशर्दीप ने 21 मैच में 26 विकेट लिए थे। इस टीम में युगांडा के अल्पेश रमजानी भी शामिल किए गए हैं। जिम्बाब्वे से सिकंदर रजा इस समय टी-20 के सबसे बड़े ऑलराउंडर में शामिल हैं। जिम्बाब्वे के ही रिचर्ड नगारवा भी इस टीम में हैं।

आईसीसी पुरुष टी-20 टीम ऑफ द ईयर— सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, फिल साल्ट, निकोलस पूरन, मार्क चैपमैन, सिकंदर रजा, अल्पेश रमजानी, मार्क अडायर, रवि बिश्नोई, रिचर्ड नगारवा, अर्शदीप सिंह।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button