राष्ट्रीय

विदेश में शादी का रोग न पालें : मोदी

एजेंसियां— चेन्नई

सोमवार को एक तरफ पूरा देश अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी मना रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने तमिलनाडु सरकार पर राज्य सरकार के नियंत्रण वाले श्रीराम मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों को दमन करने का आरोप लगाया है। राज्यपाल आरएन रवि ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के नियंत्रण वाले श्रीराम मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों को दमन का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि डीएमके सरकार हिंदुओं से नफरत करने वाली तमिलनाडु पुलिस का दुरुपयोग कर रही है, ताकि अयोध्या में हो रहे समारोह को सार्वजनिक रूप से दिखाने से रोका जा सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके साफ तौर पर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी निजी नफरत दिखा रही है और श्रद्धालुओं का दमन कर रही है। तमिलनाडु सरकार ने भाजपा के इस आरोप को खारिज कर दिया है कि एचआर और सीई विभाग द्वारा अयोध्या समारोह को चिन्हित करने के लिए मंदिरों में समारोह आयोजित करने की अनुमति से इनकार किया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button