मध्यप्रदेश

अनोखे अंदाज में मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव, राम-जानकी की वेशभूषा धारण कर निभाया रामायण का किरदार

अयोध्या में चल रहे श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव देश के साथ रतलाम में भी अति उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे राम आएंगे.. ये भजन आज रतलाम के लक्कड़ पीठा में उसे समय देखने को मिला जब यहां सजाई गई झांकी में रामायण की शबरी का पात्र जीवित होते दिखाई दिया। यहां 4 साल के अबीर विजयवर्गीय एवं 6 साल की क्यूटी सोनी ने राम जानकी की वेशभूषा धारण कर किरदार निभाया।

एकता की पेश की मिसाल: हिंदू और मुस्लिम भाई ने मिलकर अपने खून से बनवाई भगवान श्रीराम की तस्वीर

राम भजन बज रहा है वो है मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे राम आएंगे..। यह सबरी भजन आज रतलाम के लक्कड़ पीठा में उसे समय देखने को मिला जब यहां सजाई गई झांकी में रामायण की शबरी का पात्र जीवित होते दिखाई दिया। यहां 4 साल के अबीर विजयवर्गीय और 6 साल की क्यूटी सोनी ने राम जानकी की वेशभूषा धारण कर रामायण दिखाई। यहां एक बार फिर वही नजारा देखने को मिला जब शबरी मां ने भगवान राम को बेर खिलाई।

अयोध्या भेजी जा रही चांदी की झाड़ू: इटारसी में किया गया भव्य स्वागत, राम मंदिर के गर्भगृह में रखने की इच्छा

इसके साथ ही पूरे जिले में हर गली मोहल्ले में भगवा छाया हुआ था। सबके माथे पर तिलक गले में राम गमछा एवं रामधुन बज रही थी। प्रदेश के उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप ने दलित बस्ती में जाकर वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की एवं वहां पर बने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। इसके साथ ही शहर में अन्य जगह पहुंचकर मिठाई का वितरण किया। उधर रतलाम के सर्किल जेल में जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदोरिया ने प्रधानमंत्री के राम मंदिर के उद्बोधन पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महापौर के अलावा तमाम जेल बंदी एवं कैदियों ने आकर्षक राम भजन प्रस्तुत कर नृत्य किया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button