मध्यप्रदेश

पूर्व सीएम शिवराज, बोले- यह मंदिर भगवान राम का नहीं राष्ट्र का भी मंदिर है

 अध्योध्या में राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा समारोह चुका है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित ओरछा राम राजा सरकार के मंदिर भी विशेष आयोजन किया गया. इस आयोजन में भाग लेने के लिए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ओरछा पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह मंदिर भगवान राम का मंदिर नहीं है. बल्कि राष्ट्र का भी मंदिर है.

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि आज का देश और सनातन धर्म के लिए सबसे सौभाग्यशाली दिन है. रामलला अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजित होंगे. राम हमारे रोम-राेम में हैं. राम हमारे सांस में बसे हैं. राम हमारे प्राण भी और हमारे भगवान भी हैं.

दिन में ओरछा, रात में अयोध्या जाते हैं भगवान राम: पूर्व CM शिवराज बोले- 500 साल बाद महत्वपूर्ण क्षण, फिर से मनाई जा रही दिवाली

पूर्व सीएम ने कहा कि आज में उन सभी बलिदानियों की चरण में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं. 500 साल तक यह दिन देखने के लिए संघर्ष चला और इस संघर्ष जिन्होंने अपने प्राणों को बलिदान दिया. उनके चरणों में प्रणाम. उन्होंने कहा कि तो दिल-दिल और जन-जन के मन में बसे हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button