अन्य खबरें
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय राजनाथ सिंह और अमित शाह ने कहां की पूजा

पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत , यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ये गर्भ गृह में अनुष्ठान पूरा किया.
इस दौरान मोदी सरकार के कई अहम मंत्रियों ने दूसरे शहरों के मंदिरों में पूजा की और समारोह का लाइव प्रसारण देखा .
इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के बिड़ला मंदिर में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का लाइव प्रसारण देखा.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के दरियागंज में सनातन धर्म मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की.
उन्होंने कहा, “ऐसा महसूस हो रहा है कि ये एक नए युग की शुरुआत है, भगवान राम 500 साल बाद अपने निवास पर लौट रहे हैं.”
वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूजा की.



