
5 अप्रैल 2025, दंतेवाड़ा — केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का दौरा करेंगे। वे यहां पारंपरिक बस्तर पंडुम कार्यक्रम में भाग लेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
सुबह 10:50 बजे वे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेंगे, जहाँ पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर निकायों के अध्यक्ष और सरपंचों से भेंट करेंगे।
दोपहर 1:30 बजे से 2:50 बजे तक वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद, गृहमंत्री नक्सल ऑपरेशन से जुड़े कमांडरों से भी मुलाकात करेंगे। शाम 5 बजे वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस दौरे को क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक पहचान और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।



