महाराष्ट्र

‘कुंवारा’ बनकर कई लड़कियों से बनाए शारीरिक संबंध, फिर गंदे वीडियो से ब्लैकमेल, बीवी ने वॉट्सऐप हैक कर पहुंचा दिया जेल

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर की महिला ने अपने शौहर के गंदे कारनामों का न सिर्फ पर्दाफाश किया, बल्कि उसे सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया। महिला का शौहर झांसा देकर महिलाओं और युवतियों को फंसाता था, फिर शारीरिक संबंध बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पति के खिलाफ सबूत जमा करने के लिए महिला ने उसका वॉट्सऐप हैक किया। इसके अलावा एक पीड़ित लड़की के जरिये पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

होटल ले जाकर बनाता था सेक्स वीडियो
यह मामला नागपुर के पांचपावली पुलिस स्टेशन का है। टेका नाका पर पान की दुकान करने वाला अब्दुल शरीक कुरैशी एक साथ कई महिलाओं का यौन शोषण कर रहा था। शादीशुदा और तीन साल की बच्ची का पिता होने की बात छिपाकर वह महिलाओं से संपर्क करता था। वह शादी का झूठा वादा करके महिलाओं को फंसाता था। फिर उन्हें बहला-फुसलाकर अलग-अलग होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता था। इस दौरान वह सेक्स वीडियो भी बनाकर रखता था, जिसके जरिये वह महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। कुरैशी को पत्नी को जब इसकी भनक लगी तो उसने इसका पर्दाफाश करने का फैसला किया।

पत्नी पर भी डालता पोर्न हरकत करने का प्रेशर
महिला ने पुलिस को अपने शौहर इसकी शिकायत दी। उसने पुलिस को बताया कि अब्दुल शरीक कुरैशी से उसका निकाह 2021 में हुआ था। दोनों की तीन साल की बेटी भी है। महिला ने बताया कि कुरैशी उसे अक्सर पोर्न जैसी हरकत करने का दबाव डालता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया, मगर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के कारण गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया। फिर महिला ने पति के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने की ठानी। उसने कानूनी अड़चनों को दूर करने के लिए पति का वॉट्सऐप अकाउंट हैक किया। इसके बाद उसने सारे अश्लील वीडियो हासिल किए।

19 साल की लड़की को शिकायत के लिए मनाया
इसके बाद महिला ने उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से संपर्क किया और उनसे पुलिस केस करने की गुजारिश की। बदनामी के डर से अधिकतर पीड़िताओं ने पुलिस के पास जाने से इनकार कर दिया। इस क्रम में उसे कुरैशी की शिकार बनी 19 साल की लड़की मिली। कुरैशी ने उससे महाप्रसाद कार्यक्रम में साहिल शर्मा बनकर दोस्ती की थी। उसने लड़की को पांचपावली और कामठी के कई होटलों में बुलाया, जहां शादी का झूठा वादा करके उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हमेशा की तरह उसकी नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button