छत्तीसगढ़

‘देश में इतिहास बनकर रह जाएगा नक्सलवाद-अमित शाह

बीजापुर में 50 नक्सलियों ने सरेंडर किया. इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने प्रतिक्रिया दी है. गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने 31 मार्च 2026 के बाद देश में नक्सलवाद केवल इतिहास बनकर रह जाएगा, यह हमारा संकल्प है. उन्होंने कहा ‘मैं हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वालों का स्वागत करता हूं.

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही रही है. शनिवार (29 मार्च) को हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था. इस बीच रविवार को बीजापुर में 50 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसर्मपण किया हैं.

बस्तर के बीजापुर में 50 नक्सलियों के सरेंडर की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, बहुत हर्ष का विषय है कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया. हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वालों का मैं स्वागत करता हूं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 50 नक्सलियों में से 14 पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button