मध्यप्रदेश

नहर में डूबने से दो छात्रों की मौत

मध्य प्रदेश के सतना जिले में शनिवार को एक नहर में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगाने वाले दो सहपाठियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना कोलगवां पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जब जिला मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के पीछे 18 वर्षीय अनुराग सिंह और विकास पांडे की बाइक फिसलकर एक नहर में गिर गई।

अधिकारी ने बताया कि उनके सहपाठी अग्रज सिंह और ऋषभ सिंह दोनों को बचाने के लिए नहर में कूद गए। हालांकि, वे भी डूबने लगे, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें बचाकर बाहर निकाल लिया।

उन्होंने कहा कि दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। अधिकारी ने कहा कि अनुराग और विकास के शव नहर से बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button