खेल

जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल ने जीती अंतराष्ट्रीय मुंबई मैराथन, पदक के साथ जीता एक लाख का नगद इनाम


जोगिंद्रनगर –
 परमश्रेष्ठ एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र जोगिंद्रनगर के लंबी दूरी के धावक सावन बरवाल ने अंतरराष्ट्रीय मुंबई मैराथन में स्वर्ण पदक जीतने के साथ एक लाख रुपए की नगद राशि जीती है। 24 वर्षीय सावन बरवाल ने मुंबई में टाटा हाफ मैराथन 21 किलोमीटर को एक घंटा चार मिनट में पूरा करके स्वर्ण पदक के साथ एक लाख का नगद इनाम जीता।

टाटा द्वारा आयोजित दिल्ली, कोलकाता व मुंबई तीनों मैराथन के विजेता सावन बरवाल रिलायंंस द्वारा स्पांसर है। प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने बताया यह प्रतिभावान धावक लगातार उनके संपर्क में है तथा आने वाले अन्य प्रतियोगिताओं में भारत के लिए कई पदक जीतने वाला है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button