महाराष्ट्र

शरद और अजित की मुलाकात पर तिलमिलाए संजय राउत, बोले- हम होते तो पीठ में छुरा घोंपनेवाले के पास न जाते

पुणे : NCP अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की। यह मीटिंग पुणे स्थित वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट में हुई। मुलाकात पर शरद पवार के सहयोगी और उद्धव ठाकरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि शिवसेना के नेता उन लोगों से कोई संपर्क नहीं रखते हैं जो पार्टी छोड़कर चले गए हैं। उनकी पार्टी एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस के साथ विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए)का हिस्सा है।

महाराष्ट्र सरकार के मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान वसंतदादा शुगर इंस्टिट्यूट की शासकीय परिषद की बैठक में शरद पवार, उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और प्रतिद्वंद्वी एनसीपी नेता अजित पवार और दिलीप वाल्से पाटिल शामिल हुए।

जिन्होंने पीछ में छुरा घोंपा…

संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के नेताओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘उनके बीच सबकुछ ठीक चल रहा है… हम शिवसेना छोड़ने वालों से कोई संपर्क करने की कोशिश भी नहीं करते हैं। जिस तरह से उन्होंने महाराष्ट्र को धोखा दिया और पीठ में छुरा घोंपा…हम उनके नजदीक भी नहीं जाएंगे।’

पिछले महीने शरद पवार ने एकनथ शिंदे को सम्मानित किया था। इस मौके पर उन्होंने एकनाथ शिंदे की तारीफ भी की थी। संजय राउत ने इसे लेकर भी नाराजगी व्यक्त की थी।

‘पार्टी तोड़नेवालों को सिखाएंगे सबक’

संजय राउत ने कहा, ‘उनके (एनसीपी गुटों के नेताओं के) पास वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट, विद्या प्रतिष्ठान, रयत शिक्षण संस्था जैसी संस्थाएं हैं। हमारे पास ऐसा कुछ नहीं है। हम (पूर्व पार्टी सहयोगियों के साथ) ऐसी बैठकें नहीं करते हैं और अगर ऐसी बैठक की संभावना होती है तो हम इससे बचते। हम राजनीति में संवाद में विश्वास नहीं रखते हैं। हम उन लोगों से लड़ते रहेंगे जो हमारी पार्टी को बांटते हैं और उन्हें सबक सिखाएंगे।’

क्या बोलीं सुप्रिया सुले

इस बीच, शरद पवार की बेटी और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने अपनी पार्टी के सहयोगी जयंत पाटिल और अपने चचेरे भाई अजित पवार के बीच हुई बैठक को तूल नहीं देती नजर आईं। जयंत पाटिल के अजित पवार गुट में शामिल होने की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं। हालांकि, जयंत पाटिल ने इन अफवाहों का खंडन किया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button