छत्तीसगढ़

परिवार को बंधक बनाकर शिक्षक के घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, दो फोन और चांदी की चैन लूटकर ले गए

बस्तर जिले के बड़ाजी थाना इलाके के सोनारपाल चोड़ीगुड़ा गांव के शिक्षक के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बीती रात तीन नकाब पोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। 

बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाया और घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी नहीं मिला तो दो फोन और चांदी की चैन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए बड़ाजी थाना प्रभारी केशरी साहू ने बताया कि सोनारपाल चोड़ीगुड़ा निवासी ओम प्रकाश साहू (45) जो पेशे से शिक्षक हैं, रात में पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में थे, इसी दौरान तीन युवक मुंह पर नकाब बांधकर घर में घुस गए।

तीनों ने सबसे पहले परिवार के लोगों को बंधक बनाया, उसके बाद उनके दो फोन को जब्त कर लिए, उन्होंने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी समान नहीं मिला, आसपास के लोगों का कहना था कि शिक्षक ओम प्रकाश ने हाल फिलहाल में ही नया घर बनाया है।

घटना के बाद आसपास के लोगों को ओम प्रकाश ने जानकारी दी, पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपियों की जानकारी हो सके। बता दें कि कुछ साल पहले भी इसी इलाके में एक किसान के घर लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कई बदमाशों को पकड़ लिया था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button