तेज रफ्तार ट्रक ब्रिज से गिरा, बाल बाल बचा ड्राइवर

रायपुर: तेलीबांधा थाना इलाके में होलिका दहन की रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. ड्राइवर को थोड़ी चोट जरूर आई थी जिसको उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. दरअसल, तेलीबांधा थाना अंतर्गत जोरा ब्रिज पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला. चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति बेहतर है.
पुल से नीचे गिरा ट्रक: तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मौके पर यातायात को भी सामान्य बनाए रखा. फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. ट्रक के ड्राइवर को थोड़ी चोट आई थी जिसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया. ड्राइवर की हालत ठीक है.
तेलीबांधा में हादसा: पुलिस का कहना है कि इस तरह से सड़क पर तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. जरुरत पड़ी तो गाड़ी को भी जप्त किया जाएगा. तेलीबांधा पुलिस ने कहा कि कुछ लापरवाह ड्राइवर अपनी जान भी जोखिम में डालते हैं और दूसरी की जान के भी दुश्मन बन जाते हैं.



