एक बार फिर आनंद सिंह के घर एसीबी और EOW की दबिश जारी

बीजापुर: बीजापुर में एक बार फिर ACB और EOW ने दस्तक दी है. सहायक आयुक्त आनंद सिंह के घर पर दोबारा जांच एजेंसियों ने दबिश की है. बुधवार की सुबह से एसीबी और EOW की टीम आनंद सिंह के घर पर पहुंची हुई है. एसीबी और EOW की जांच जारी है. रविवार को भी जांच एजेंसियों ने सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत आनंद सिंह के यहां पर रेड की कार्रवाई की थी.
डीएमएफ में गड़बड़ी की जांच: एसीबी और EOW के सूत्रों के मुताबिक सहायक आयुक्त आनंद सिंह के खिलाफ वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत की जांच चल रही है. इसके अलावा आनंद सिंह पर डीएमएफ की राशि में गड़बड़ी की आशंका पर भी जांच चल रही है. रविवार को आनंद सिंह बीजापुर में मौजूद नहीं थे. उसके बाद जांच एजेंसियों ने उनके बीजापुर मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया था. सप्लाई और वित्तीय गड़बड़ी के साथ साथ डीएमएफ की राशि में भी गड़बड़ी की शिकायत आनंद सिंह के खिलाफ हुई. जिसे लेकर जांच चल रही है.
आनंद सिंह के कई ठिकानों पर दबिश: आनंद सिंह के तीन ठिकानों पर एसीबी और ईओडब्यू की टीम ने कार्रवाई की थी. इन तीन ठिकानों में बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में उनके आवास शामिल है. तीनों जगहों पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई हुई. जिसमें बीजापुर के मकान में ताला लटका मिला था. जिसके बाद बुधवार को टीम ने यह कार्रवाई की है. जांच के बाद ही इस केस में और जानकारी निकल सकती है. रेड की कार्रवाई से बीजापुर में हड़कंप की स्थिति है.



