तकनीकी

अमेरिका की कंपनी खरीद सकती है TikTok, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए हिंट

अमेरिका में TikTok ने अपने ऑपरेशन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद बहुत सारे क्रिएटर्स के लिए मुश्किलें बढ़ गई थीं। इस बीच एक खबर सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि TikTok की एक बार फिर अमेरिका में वापसी हो सकती है। अब एक इवेंट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे संबंधित हिंट भी दी है। उन्होंने खुलासा किया कि वह TikTok को खरीदने के लिए चार अलग-अलग बिडर्स से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की डील जल्द हो सकती है। हालांकि, उन्होंने अभी तक ये नहीं बताया कि कौन इसे खरीद सकता है ?

TikTok पर अमेरिका में बैन का खतरा

इस साल की शुरुआत में, TikTok पर अमेरिका में बैन लगने की संभावना बनी हुई थी। एक कानून के तहत TikTok के पास 19 जनवरी तक का समय था। इसमें वह बैन से बचने के लिए कई कदम उठा सकते थे। इसमें वह प्लेटफॉर्म में अमेरिकी कंपनी की भागीदारी को बढ़ा सकते थे। लेकिन TikTok ने संभावित बैन से पहले अपने अमेरिकी ऑपरेशन को ऑफलाइन करने का फैसला किया था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने हस्तक्षेप करते हुए TikTok को 75 दिनों की राहत दी, जो अब 5 अप्रैल के बाद भी बढ़ सकती है। पिछले हफ्ते, ट्रंप ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह समयसीमा बढ़ाने को तैयार हैं, लेकिन उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि डील इसी महीने हो सकती है।

TikTok खरीदने में कौन है दिलचस्पी ले रहा?

कई कंपनियां और निवेशक TikTok खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इनमें से एक प्रमुख नाम Project Liberty है। इसके अलावा, Reddit के को-फाउंडर एलेक्स ओहानियन हाल ही में इस समूह में शामिल हुए हैं, जिससे इस ग्रुप की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। साथ ही ग्रुप के पास निवेश भी आना शुरू हो गया है। YouTuber MrBeast का नाम भी इस डील में आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह भी इसे खरीद सकते हैं।

ट्रंप ने खुद भी एक सॉवरेन वेल्थ फंड (Sovereign Wealth Fund) बनाने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इस फंड का मोटिव टिकटॉक को खरीदकर उसे अमेरिका के नियंत्रण में लाना होगा। कुछ अफवाहें यह भी थीं कि एलन मस्क TikTok खरीद सकते हैं, लेकिन उन्होंने इन खबरों का खंडन कर दिया है।

TikTok बिक्री को लेकर क्या बाधाएं हैं?

भले ही चार बिडर तैयार हैं, लेकिन TikTok अभी भी चीनी कंपनी ByteDance के पास है। चीन अब तक TikTok को बेचने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है। ByteDance ने भी अभी तक इस प्लेटफॉर्म को बेचने में कोई रुचि नहीं दिखाई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button