व्यापार

13, 14, 15, 16 मार्च को बंद रहने वाले हैं बैंक

बिजनेस डेस्कः अगले हफ्ते होली और अन्य त्योहारों के चलते देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में यदि आपको बैंकिंग से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी, जिससे ग्राहक बिना रुकावट के लेनदेन कर सकेंगे।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला की वजह से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 मार्च (शुक्रवार): होली (धुलेटी/धुलैंडी/डोल जात्रा) के कारण ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 मार्च (शनिवार): कुछ राज्यों में इस दिन होली मनाई जाएगी, इसलिए अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 मार्च (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 मार्च (चौथा शनिवार) और 23 मार्च (रविवार): वीकली हॉलिडे और बिहार दिवस
  • 27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-कद्र (जम्मू में बैंक बंद)
  • 28 मार्च (शुक्रवार): जुमात-उल-विदा (जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद)
  • 30 मार्च (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 31 मार्च (सोमवार): रमजान-ईद (ईद-उल-फितर), अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक छुट्टियों में भी डिजिटल सेवाएं रहेंगी सक्रिय

देशभर में बैंक अवकाश के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी, जिससे ग्राहक बिना किसी परेशानी के वित्तीय लेनदेन कर सकेंगे। ग्राहक NEFT/RTGS फंड ट्रांसफर, डिमांड ड्राफ्ट अनुरोध और चेकबुक आवेदन जैसी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकते हैं। वहीं क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और एटीएम कार्ड से जुड़े लेनदेन भी निर्बाध रूप से जारी रहेंगे।

इसके अलावा, खाते से जुड़ी अन्य सेवाएं, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सेट करना और लॉकर के लिए आवेदन जैसी सुविधाएं भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध रहेंगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button