छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद के बाद चली गोली

रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर में गुरुवार रात गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना तेलीबांधा थाना अंतर्गत उद्योग भवन के पास की बताई जा रही है. जहां कार सॉल्यूशन नामक वाहन खरीदी बिक्री केंद्र में फायरिंग की घटना हुई है. जसपाल रंधावा नाम के आरोपी ने अपने पिता हरप्रीत रंधावा और दो और साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की.घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के साथ ही 4 आरोपियों को घटना के कुछ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया था. एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया “तेलीबांधा थाना अंतर्गत रिंग रोड नंबर 1 में कार सॉल्यूशन नामक कार खरीदी बिक्री केंद्र के पास गर्लफ्रेंड के लेकर हुए विवाद में फायरिंग की घटना हुई थी. जिसके बाद थाना तेलीबांधा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. आरोपियों ने पीड़ित पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की थी.”

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़ित मदनजीत सिंह ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया. उसने बताया कि वह उदय सोसायटी में रहता है और ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है. 5 मार्च को प्रभजोत सिंह और जसपाल सिंह के बीच गर्लफ्रेंड के लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद 6 फरवरी गुरुवार को आपस में बैठकर बात को सुलझाए जाने की चर्चा हुई. गर्लफ्रेंड के मामले को सुलझाए जाने को लेकर दोनों पक्षों के लोग कार सॉल्यूशन खरीदी बिक्री केंद्र में पहुंचे हुए थे. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच वाद विवाद बढ़ा और फायरिंग की घटना हुई.

फायरिंग की इस घटना का एक आरोपी फरार है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ ही दो फोर व्हीलर वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button