छत्तीसगढ़

चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत

रायपुर: चन्द्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत हुई है. प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर का नाम राजेश कोसरिया है. वह महासमुंद के पिथौरा का निवासी है.

प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत: यह मंदिर हसौद थाना इलाके का मामला है. ट्रेनिंग के दौरान फिजिकल ऐक्टिविटी करते वक्त मैदान में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया बेहोश हो गया. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की अचानक मौत के बाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में साथ ट्रेनिंग करने वाले दूसरे साथियों में गम का माहौल है. परिवार वालों का बुरा हाल है.

दो दिन बाद मिलना था ज्वाइनिंग लेटर: चन्द्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग दो दिन बाद खत्म होने वाली थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सभी प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर को नियुक्ति पत्र देने वाले थे. लेकिन उससे पहले ही ये घटना हो गई.

हार्ट अटैक की आशंका: फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान हुई इस घटना के बाद हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर की मौत का असली कारण पता चल सकेगा. बता दें कि हाल के दिनों में इस तरह की फिजिकल एक्टिविटी के दौरान कई लोगों की मौत की खबर आ चुकी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button