छत्तीसगढ़

जनपद सदस्य का जुलूस निकालने के मामले में कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बलरामपुर : रामचंद्रपुर में पंचायत चुनाव के दौरान बूथ के साथ ही कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था.इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर हाथ में हथकड़ी लगाकर न्यायालय से पैदल जूलूस निकालकर जेल तक ले जाया गया.जिसे लेकर विरोध होने लगा है.बलरामपुर जिले के कांग्रेस प्रवक्ता ने किसी जनप्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है.

जनप्रतिनिधि के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव : बलरामपुर जिले के कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह ने सवाल खड़े किए कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य को दुर्दांत अपराधी की तरह हाथों में हथकड़ी लगाकर न्यायालय से जेल तक पैदल जुलूस निकालकर ले जाया गया. क्या वो आदतन अपराधी है इसलिए ऐसा व्यवहार पुलिस ने किया. पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. यह सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश का भी खुलेआम उल्लंघन है.

दस दिन बाद क्यों दर्ज हुआ केस : बलरामपुर जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र में 23 फरवरी को मतदान था. मतदान संपन्न होने के बाद पांच तारीख को इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.

ये काफी हास्यास्पद है किस तरह हमारे कानूनी प्रावधानों का किया जा रहा है. मतदान के दिन अगर कोई मामला हुआ तो फिर दस दिनों बाद एफआईआर क्यों दर्ज किया गया. उसी दिन तत्काल रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं किया गया. ये बड़ा सवाल है जो हम सभी के सामने हैं- सुनील सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता


सरकार पर गंभीर आरोप : छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि सत्ता जिसकी होती है वह दमनकारी नीति की तरफ आगे बढ़ते हैं तो हर आम आदमी पीड़ित होता है. जब 23 फरवरी को चुनाव संपन्न हो गया तो वहां के पीठासीन अधिकारी ने अपनी डायरी में लिखा कि यहां का चुनाव बहुत बेहतरीन तरीके से संपन्न हुआ. तब तो वहां दोबारा मतदान नहीं कराया गया. तभी तो पीठासीन अधिकारी की रिपोर्ट पर रिटर्निंग ऑफिसर ने कोई भी कार्रवाई नहीं की. अब यह स्थिति बनी की बख्श अंसारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है. इससे यह जाहिर होता है कि सरकारी तंत्र आतंक मचाने में लगा हुआ है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button