छत्तीसगढ़

अतिक्रमणकारी और अवैध खनन करने वाले के खिलाफ कलेक्टर ने दिए FIR के निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली. उन्होंने कहा कि जिले में अतिक्रमण, अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाएं. सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अपने क्षेत्र में चिन्हित करें और त्वरित कार्रवाई करें. शासकीय जमीन पर और सड़कों पर अवैध कब्जा करने वालों को हटाए. सड़कों के किनारे खड़े कंडम वाहनों को हटाए. दुकान के बाहर सामान रख कर यातायात को बाधित करने वाले पर कार्रवाई करें. कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनन के प्रकरण आने पर कड़ी कार्रवाई करें और एफआईआर भी करें.

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें. जिन अधिकारियों को ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी वह गांव का दौरा कर तय समयावधि पर रिपोर्ट दें. स्कूली बच्चों के जाति प्रमाणपत्र अधिक से अधिक संख्या में बनाएं. बैठक में डीएफओ लोकनाथ पटेल, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button