खेल

Sania Mirza से तलाक के रूमर्स के बीच Shoaib Malik ने एक्ट्रेस सना जावेद से रचाई शादी

भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने के रूमर्स के बीच पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक ने फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है. शोएब मलिक ने खुद शनिवार, 20 जनवरी यानी आज अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

शोएब ने शादी के जोड़े में दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें
क्रिकेटर ने शनिवार को अपने निकाह फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयक की हैं. तस्वीरों में शोएब अपनी तीसरी पत्नी सना जावेद संग आइवरी शेड के ट्रेडिशनल शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं. शोएब ने अपनी नई पत्नी को सीने से लगाया हुआ है. वहीं सना जावेद दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं. उनके हाथों में मेहंदी रची हुई नजर आ रही हैं और सना ने हैवी ब्राइडल ज्वैलरी भी पहनी हुई है. अपनी निकाह सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए शोएब ने कैप्शन में लिखा, “अलहम्दुलिल्लाह..”और हमने तुम्हें जोड़ियों में बनाया है.”

सना जावेद ने शादी के बाद इंस्टा बायो पर भी बदला अपना नाम
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने भी शोएब मलिक संग अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा बायो में भी अपना नाम चेंज कर लिया है और सना शोएब मलिक मेंशन कर दिया है. 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button