जरा हट के

तेज रफ्तार में दौड़ रही कार के सामने अचानक हुआ लैंडस्लाइड, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई जान

Kullu Manali Highway Landslide Shocking Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार चालक बाल-बाल बचता नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली हाईवे का है, जहां अचानक भूस्खलन हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार तेज गति से हाईवे पर दौड़ रही होती है, तभी अचानक पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरने लगते हैं, लेकिन चालक की सतर्कता और तेजी से ब्रेक लगाने की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल जाता है.  

यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है. लोग इसे देखकर हैरान हैं और ड्राइवर की सूझबूझ की सराहना कर रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि यह एक बड़ा हादसा हो सकता था, जबकि कुछ ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान हमेशा सतर्क रहना जरूरी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button