छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश की

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया. यह पहला मौका है, जब राज्य में कंप्यूटर टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा बजट सदन में प्रस्तुत किया. यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है.

वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा 100 पृष्ठों का बजट : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट को परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है. अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं. इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया. वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा

बजट पेश करने के पहले वित्त मंत्री ने की पूजा : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में साय सरकार का दूसरा बजट पेश किया. इसके पहले ओपी चौधरी ने आज अपने शासकीय निवास पर स्थित मंदिर में पूजा अर्चना और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की. इसके बाद वे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे और वहां पर पूजा अर्चना की. इस दौरान ओपी चौधरी दंडवत होकर भगवान के सामने माथा देखा और आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे विधानसभा भवन पहुंचे और सदन में बजट प्रस्तुत किया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button