खेल
गुजराज जायंट्स से हार का बदला लेने उतरेगी यूपी वारियर्स

लखनऊ
वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के 15वें मुकाबले में गुजराज जायंट्स का सामना यूपी वॉरियर्स से सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7.00 बजे होगा। यूपी वारियर्स महिला प्रीमियर लीग के अहम रिटर्न मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ उतरेगी, तो उसका लक्ष्य पिछली हार का बदला चुकता करके जीत की राह पर वापसी का होगा। दोनों के बीच पहला मैच वडोदरा में 16 फरवरी को हुआ था जिसमें गुजरात जायंट्स ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी।
यूपी और गुजरात ने आरसीबी से एक मैच कम खेला है और यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्त्वपूर्ण है। गुजरात के बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। वहीं यूपी के गेंदबाजों पर नजर रहेगी ।



