छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: हमलावर ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या

 बिलासपुर। जिले के उड़गन गांव में जमीन विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर युवक पर धारदार हथियार से हमला करते नजर आ रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है, ताकि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

दिनदहाड़े हुई इस जघन्य हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। खेमाराम के चार छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button