कुंभ स्नान करने गया प्रयागराज, घर में हो गई चोरी, पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

राजनांदगांव : शहर में बढ़ते अपराध के बीच पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक अंतरराज्यीय आरोपी भी है. पुलिस ने आरोपियों से आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित ₹3300 नगद बरामद कर उन्हें जेल भेजा है.
सूने मकान से गहने और नकदी किया पार : राजनांदगांव सीएसपी पुष्पेंद्र नायक के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर स्कूल रोड के पास 24 फरवरी 2025 को अज्ञात आरोपियों ने कुंभ स्नान करने प्रयागराज गये प्रार्थी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चोरों ने लगभग 5 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर और 10 लाख रुपए नगद चोरी कर लिया है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रतीक रजक, दुर्गेश निर्मलकर और अंतरराज्यीय आरोपी उमेश खापेकर को गिरफ्तार किया.
आरोपियों के कब्जे से आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नगदी रकम ₹3300 बरामद किया है. इसके साथ ही प्रार्थी के सोने चांदी के जेवर और 10 लाख रुपए नगर चोरी होने की रिपोर्ट के मामले में जांच की जा रही है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है : पुष्पेंद्र नायक, सीएसपी, राजनांदगांव
वारदात की जांच में जुटी पुलिस : चोरी के इस केस में तीनों आरोपियों ने कुंभ स्नान करने गए प्रार्थी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने पूरे सीसीटीवी की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वहीं, सोने चांदी के जेवर और नगदी के संबंध में पुलिस की जांच जारी है.



