शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : भिलाई में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का वाकया सामने आया था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और खोजबीन शुरू किया था. इसी कड़ी में शनिवार को वैशाली नगर थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
शादी का झांसा देकर किया शोषण : भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका परिचित कुलजीत उर्फ सन्नी से साल 2021 से इंस्टाग्राम में इसकी बातचीत हो रही थी. मई 2022 में आरोपी कुलजीत उर्फ सन्नी ने प्रार्थिया को अपने घर कैम्प-1 के पास बुलाया और प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. उसके बाद से जब भी आरोपी के घर में कोई नहीं रहता तो वह प्रार्थिया को डराकर धमका कर अपने घर बुलाकर शारीरिक सबंध बनाता था.
पीड़िता से किया पैसा उगाही : पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उसके भतीजे का बर्थडे है कहकर प्रार्थिया को उसके चाचा से 10 प्रतिशत ब्याज में 40 हजार रुपए मांगने बोला. इस पर प्रार्थिया ने अपने चाचा से पैसा मांगकर आरोपी को दिया था. जब प्रार्थिया पैसा वापस मांगने लगी तो उसे बदनाम करने की बात कहकर आरोपी पीड़िता को धमकाने लगा. परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस थाना पहुंचकर दर्ज कराई.
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस : पीड़िता के रिपोर्ट पर वैशाली नगर पुलिस धारा 64 (1) 69, 351 (2) के तहत केस दर्ज किया. पुलिस ने केस को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित किया और आरोपी के घर में दबिश देकर उसे पकड़कर पूछताछ किया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है.



