पोती के साथ हल्दी के फंक्शन में दादा जी ने लगाए ऐसे ठुमके, इमोशनल हुए लोग

अपनी पोती की हल्दी और मेहंदी की रस्म में नाचते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह दिल को छू लेने वाला क्लिप एक दादा के अपनी पोती के लिए प्यार और खुशी को बखूबी दिखाता है.
जिंदादिली की कोई उम्र नहीं होती. जो जिंदगी को खुल कर जीना चाहते हैं उसके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है. अपनी पोती की हल्दी और मेहंदी की रस्म में नाचते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह दिल को छू लेने वाला क्लिप एक दादा के अपनी पोती के लिए प्यार और खुशी को बखूबी दिखाता है, जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि हल्दी का फंक्शन चल रहा है और दादाजी भी नाच गाने के लिए डांस फ्लोर पर पहुंच जाते हैं. दुल्हन भी अपने दादा जी के साथ डांस करने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आती है. बुजुर्ग अपने परिवार के साथ सीटी बजाते हुए क्लासिक सॉन्ग फिरकीवाली पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बुजुर्ग की जिंदादिली और पोती के लिए उनका प्यार लोगों का दिल जीत रहा है. साथ ही दादाजी की एनर्जी की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं



