छत्तीसगढ़

खनिज विभाग ने अवैध ईंट भट्ठों के 37 संचालकों को थमाया नोटिस 

मनेंद्रगढ चिरमिरी भरतपुर : एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र और आसपास के गांवों में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर खनिज विभाग की टीम ने शिकंजा कसा है. बड़ा बाजार, कुरासिया ओपन कास्ट माइंस, पोड़ी ग्राम पंचायत सहित कई इलाकों में नियमों को ताक पर रखकर अवैध ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा था. खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 37 अवैध ईंट भट्ठों पर छापा मारा और खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की.

ईंट भट्ठा संचालकों की दबंगई, अधिकारियों से की बहस : कार्रवाई के दौरान अवैध ईंट भट्ठा संचालकों की दबंगई भी देखने को मिली. कई संचालकों ने खनिज विभाग के अधिकारियों से बहस शुरू कर दी और उन पर गंभीर आरोप लगाएं. हालांकि, विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई जारी रखी और कई ईंट भट्ठों को सील कर दिया.

वैध रुप से संचालन करने की अपील : खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी अवैध ईंट भट्ठों के विरुद्ध खान और खनिज अधिनियम 1957 और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत विधिवत कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभी तक 37 ईंट भट्ठों पर कार्रवाई कर नोटिस जारी किया गया है, लेकिन किसी भी संचालक ने अब तक वैध संचालन के लिए आवेदन नहीं किया है. हम प्रोत्साहित कर रहे हैं कि सभी संचालक कानूनी रूप से आवेदन कर वैध संचालन करें.

वहीं खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर ने कहा कि इस अभियान को और तेज किया जाएगा.अगर किसी के पास हमारे खिलाफ कोई ठोस सबूत, ऑडियो या वीडियो है, तो उसे प्रस्तुत करें. हम पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं. अवैध ईंट भट्ठों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.

कार्रवाई कब होगी : इस कार्रवाई के बाद अब देखने वाली बात ये होगी कि ये अभियान कितना प्रभावी साबित होता है.क्योंकि खनिज विभाग अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई तो करता है लेकिन कुछ दिन बाद फिर से अवैध काम शुरु हो जाता है.

v

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button