छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन सड़क में नक्सलियों ने प्लांट किया IED, जवानों ने किया डिफ्यूज 

सुकमा: कोंटा थाना क्षेत्र के गोलापल्ली रोड की घटना है. यहां सड़क निर्माण किया जा रहा है. बस्तर में विकास को प्रभावित करने वाले नक्सलियों ने निर्माणाधीन सड़क को ना सिर्फ खराब करने की कोशिश की बल्कि जवानों को भी नुकसान पहुंचाने का षड़यंत्र रचा.

जवानों ने बरामद किया आईईडी: गुरुवार सुबह की घटना है. सीआरपीएफ 228 और जिला बल की एक संयुक्त टीम गोलपल्ली रोड पर सर्च ऑपरेशन पर निकली थी. इसी दौरान जवानों ने बंडा गांव के पास नक्सलियों का प्लांट IED बरामद किया. नक्सलियों ने निर्माणाधीन सड़क किनारे आईईडी लगा रखी थी. आईईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था. क्योंकि सुरक्षा बल के जवान अक्सर इस एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाते हैं.

निर्माणाधीन सड़क पर लगा IED डिफ्यूज: जवानों और बीडीएस की टीम ने नक्सलियों के प्लांट IED को मौके पर ही नष्ट कर दिया. आईईडी 5 किलो वजनी था. जवानों की सतर्कता की वजह से एक बड़ी घटना होने से पहले टल गई.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button