छत्तीसगढ़

विस बजट सत्र: महंत ने कहा वित्तीय कारणों से जो उद्योग बंद हुए उनके लिए सरकार ने क्या किया, मंत्री का जवाब

रायपुर: बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पूछा- वर्तमान उद्योग नीति की समीक्षा कर नई उद्योग नीति जारी की जाएगी. नई उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा. मैंने मंत्री जी से पूछा कि जनवरी 2024 से 25 तक कितने उत्पादन कार्य बंद हुए. जिसमें पांच उत्पादन कार्य बंद हुए, 274 लोगों को सेवा से अलग किया गया. राजनांदगांव में उत्पादन केंद्र बंद किया. उद्योग मंत्री से सवाल है कि खनिज से संबंधित एक जिले के पांच उत्पादन कार्य बंद हुए. सभी वित्तीय कार्यों से बंद हुए. इन लोगों को आपने सहयोग क्यों नहीं किया.

मंत्री लखनलाल ने जवाब देते हुए कहा “उद्योग विभाग के अनुसार जो सब्सिडी दी जाती है वो दी गई है. पांचों को ब्याज अनुदान में 75 लाख 31 हजार और स्थायी पूंजी में 60 लाख की सहायता दी गई. अपने 2023 में भी कांग्रेस के शासन काल में 18 उद्योग बंद हुए. रमन सिंह के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पांच साल में 27 उद्योग बंद हुए. किसी का उद्योग नहीं चल पाता है तो बंद कर देते हैं.”

महंत ने कहा मंत्री जी घबरा रहे हैं. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती हम मना रहे हैं. पंडरिया में शक्कर कारखाना खोला गया जो 18 फरवरी को बंद हुआ. क्योंकि आपने गन्ना उत्पादकों को पैसे नहीं दिए. भौरमदेव शक्कर कारखाना 26 जनवरी से बंद, जहां बिजली भी उत्पादन होता था. बालोद का शक्कर कारखाना बंद. हमारी सरकार ने मक्का से एथेनॉल बनाने का कारखाना तैयार किया लेकिन वो चालू नहीं हुआ क्योंकि उसमें भूपेश बघेल का नाम लिखा हुआ है सूरजपुर में शक्कर कारखाना बंद. हमारी सरकार में ये व्यवस्था की गई थी कि गन्ना किसानों को फंड दिया जाए और उन्हें कोई कठिनाई ना हो. लगातार आप उद्योग बंद करेंगे, किसी को लीज पर देना चाहते हैं किसी को किराए पर देना चाहते है तो नई औद्योगिक नीति क्यों बना रहे हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button