रोजगार
बस्ती में लगेगा रोजगार मेला, सैलरी मिलेगी 10 हजार

बस्ती: यूपी के बस्ती जनपद में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए एक बेहतरीन मौका है. क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और माडल कॅरियर सेंटर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बस्ती के संयुक्त तत्वावधान मे एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. यह रोजगार मेला 27 फरवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कैंपस कटरा मूड़घाट रोड बस्ती में आयोजित किया जाएगा.
मेले में शामिल होंगी ये कंपनियां
बस्ती जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने लोकल 18 को बताया कि इस रोजगार मेले में प्रमुख कंपनियां जैसे उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक, एलआईसी. और कृष्णा ट्रैक्टर फूटहिया बस्ती शामिल होगी. सबसे खास बात यह है कि ये कंपनियां लोकल स्तर पर विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी.



