शेखों की शाही दावत में अचानक आ धमका चीता…

Sheikhs Enjoying Biryani Feast Then Cheetah Arrived: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. इस वीडियो में एक आलीशान दावत की झलक देखने को मिल रही है, जहां शेखों का एक ग्रुप शानदार खाने का आनंद ले रहा है, लेकिन तभी वहां कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. कमजोर दिल वाले न देखें वीडियो.
दावत में अचानक पहुंचा चीता (Cheetah Eating Biryani)
वीडियो में देखा जा सकता है कि शेखों का ग्रुप बेहद शाही अंदाज में बैठकर तरह-तरह के लजीज पकवानों का आनंद ले रहे होते हैं. उनके आसपास बेशकीमती सामान और शाही ठाट-बाट देखने को मिल रहा है, लेकिन तभी वहां अचानक एक चीता आ धमकता है. यह चीता खाने की खुशबू से आकर्षित होकर टेबल के पास आकर भोजन को सूंघने लगता है.
लोगों ने कुछ इस तरह दिया रिएक्शन (Cheetah At Feast)
इस अप्रत्याशित घटना को देखकर वहां बैठे लोग भी कुछ देर के लिए हैरान रह जाते हैं. हालांकि, वीडियो में देखा जा सकता है कि शेखों में से कोई भी डर नहीं रहा है. ऐसा लगता है कि उन्हें इस तरह के अनुभव की आदत हो चुकी है या फिर वे जंगली जानवरों से घिरे रहने के आदी हैं. कुछ लोग मुस्कुराते हुए इस पल का आनंद लेते नजर आते हैं, तो कुछ अपने फोन से इस नजारे को कैद करने लगते हैं.



