छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा पदों पर होने वाली भर्तियां, इंटरव्यू 27 फरवरी से 3 मार्च तक 

बस्तर: मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी बस्तर की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिन रिक्त पदों पर भर्तियां होनी हैं उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है. संविदा भर्ती के लिए जिन लोगों का आवेदन चयनित किया है उनको अब लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार देना है.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में भर्तियां: संविदा पदों पर होने वाली भर्तियों के संबंध में विभाग की ओर से दावा और आपत्तियां भी मंगाई गई थी. विभाग की ओर से दावा और आपत्तियों का निपटारा 17 जनवरी को ही कर लिया गया था. दावा और आपत्तियों का निराकरण होने के बाद अब फाइनल लिस्ट परीक्षा के लिए जारी कर दी गई है

27 फरवरी से 3 मार्च तक होगा इंटरव्यू: मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी बस्तर की ओर से जारी नोटिफिकेश में कहा गया है कि संलग्न परीक्षा कार्यक्रम 27 फरवरी से शुरु होगा जो 3 मार्च तक चलेगा. सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 5 बजे तक तय परीक्षा केंद्रों पर लिखित, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. इन तीनों प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा.

इन पदों पर होने वाली हैं भर्तियां

  • नर्सिंग ऑफिसर एनएचएम.
  • नर्सिंग ऑफिसर कम्युनिटी एनएमएचपी.
  • स्टॉफ नर्स एनआरसी.
  • नर्सिंग ऑफिसर आईसीयू.
  • सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एनएमएचपी.
  • लैब असिस्टेंट एनआईडीडीसीपी.
  • लैब सुपरवाइजर एनटीईपी.
  • ओटी टेक्निशियन एफआरयू.
  • फिजियोथेरेपिस्ट.
  • डेंटल असिस्टेंट.
  • एम.ओ आयुष फार्मासिस्ट.
  • काउंसर ब्लड बैंक.
  • सोशल वर्कर एनएचएम.
  • ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर.
  • ब्लॉक डाटा मैनेजर.
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button