छत्तीसगढ़

चिंतावागु नदी तट जंगल से माओवादियों का डंप हथियार व नक्सल सामग्री बरामद

सुकमा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले सुकमा पुलिस को नक्सली मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबल के जवानों ने माओवादियों के जंगल में डंप किए गए हथियार और विस्फोटक सामग्री को बरामद किया है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को बड़ी सफलता: सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया जिले में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर 21 फरवरी को 203 कोबरा, 131 सीआरपीएफ व जिला बल की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए चिंतागुफा थाना क्षेत्र के पीनाचंदा, गुंडराजगुंडेम, चिंतावागु नदी एरिया के जंगल में रवाना किया गया था.

माओवादियों के डंप हथियार बरामद: एसपी ने आगे बताया सर्चिंग के दौरान 21 फरवरी की सुबह 7 बजे गुंडराजगुंडम से करीब डेढ़ किलोमीटर दक्षिण पूर्व में चिंतावागु नदी के तट पर मौजूद जंगल में नक्सलियों के छिपा कर रखी सामग्री बरामद की गई है. हथियार व विस्फोटक सामग्रियों को बरामद करके अभियान खत्म करने के बाद सुरक्षाबल के जवान सुरक्षित वापस कैंप लौट आए हैं.

माओवादियों से बरामद सामग्री:

1- देसी हथियार – 2
2- दूरबीन – 1
3- खाली मैगजीन पाउच
4- खाली पिट्टू
5- मल्टीपल मेडिसिन स्ट्रिप – 50
6- इंजेक्शन -05
7- इंजेक्शन सिरिंज -12
8- नक्सली झंडा-(01 ).
9- सुरक्षा फ्यूज (बाइसाइट स्ट्राइप-02 मीटर)
10- विस्फोटक पाउडर-50 ग्राम
11- पेप किट (मेडिकल एप्रन)-01
12- नक्सली साहित्य, – 31
13- नक्सल डेयरी -15
14- काली टी-शर्ट-01
15- साड़ी-01 नग
16- चुन्नी-01 नग
17- शर्ट-02 नग
18- बरमूडा नेकर-02
19- सैंडो बनियान-01
20- अंडर वियर-01
21- काले रंग की पॉलिथीन -01
22- जैकेट -01
23- एरोसोल पेंट (एशियन) -02
24- स्विच मैकेनिज्म -01
25- क्लिप बोर्ड -01
26- हैंड ब्लोअर -01
27- बेंच वाइज पार्ट -01

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button