रोजगार

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआइएस) के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू हो गया है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि दूसरे चरण में भारत के 730 से अधिक जिलों में शीर्ष कंपनि यों में एक लाख से अधिक इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे। पात्र युवा अपने पसंदीदा जिले राज्य सेक्टर क्षेत्र के आधार पर इंटर्नशिप के लिए चयन कर सकते हैं

  1. योजना के तहत एक लाख से अधिक इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे
  2. युवा अपने जिले, राज्य, सेक्टर के आधार पर इंटर्नशिप के लिए कर सकते हैं चयन

 एएनआइ, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआइएस) के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू हो गया है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि दूसरे चरण में भारत के 730 से अधिक जिलों में शीर्ष कंपनि यों में एक लाख से अधिक इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

पहले चरण में छह लाख से अधिक आवेदन आए

पहले चरण में छह लाख से अधिक आवेदन आए थे। तेल, गैस और ऊर्जा, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, यात्रा और स्वास्थ्य, ऑटोमोटिव, धातु, खनन विनिर्माण और औद्योगिक, फास्ट-मूविंग उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) और कई अन्य क्षेत्रों की 300 से अधिक शीर्ष कंपनियों ने भारतीय युवाओं को अनुभव प्राप्त करने, पेशेवरों के साथ नेटवर्क बनाने और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए हैं।

पात्र युवा अपने पसंदीदा जिले, राज्य, सेक्टर, क्षेत्र के आधार पर इंटर्नशिप के लिए चयन कर सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि दूसरे चरण में प्रत्येक आवेदक आवेदन की अंतिम तिथि तक अधिकतम तीन इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button