राष्ट्रीय

Delhi New CM: रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

नेशनल डेस्क: दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय जुड़ गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता के नाम को मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता राजधानी की नौवीं मुख्यमंत्री बनी हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में आयोजित हुआ, जिसे विशेष रूप से राम मंदिर थीम पर सजाया गया था।

-दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला ग्राउंड पहुंचे उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रामलीला मैदान में मौजुद है।

-दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण से पहले आस्था का परिचय देते हुए श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर पहुंचीं। उन्होंने पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान रवाना हुईं।

-दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने यह सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा बढ़ाई गई है, बल्कि उनके आवास की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

कैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था?

  • मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी सुरक्षा मिली।
  • 24 घंटे सुरक्षा के लिए 2 निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) तैनात रहेंगे।
  • एस्कॉर्ट गाड़ी में सुरक्षाकर्मियों की विशेष टीम मौजूद रहेगी।
  • उनके आवास पर:
    • फ्रंट पर 4 पुलिसकर्मी
    • बैकसाइड पर 4 पुलिसकर्मी
    • 2 कमांडो तैनात रहेंगे।

– रामलीला ग्राउंड में इस भव्य समारोह में प्रमुख धर्मगुरुओं और धार्मिक नेताओं को भी न्यौता दिया गया है और इस सभी के लिए रामलीला मैदान के केंद्रीय मंच के ठीक बगल में  एक मंच बनाया गया है। 
-विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे , मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर का पद दिया गया।

दिल्ली में 6 नए कैबिनेट मंत्री ने भी ली शपथ, देखें सूची…

दिल्ली में कैबिनेट मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। 6 नए मंत्री शपथ ग्रहण की। शपथ लेने वाले नेताओं की सूची इस प्रकार है:

  1. प्रवेश वर्मा
  2. आशीष सूद
  3. मनजिंदर सिंह सिरसा
  4. रविंदर इंद्रराज
  5. कपिल मिश्रा
  6. पंकज कुमार सिंह

 – रेखा गुप्ता का पहला बयान – “जनता को हर वादे का हिसाब दूंगी, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई।”
– दिल्ली की पहली महिला बीजेपी मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं रेखा गुप्ता।
– पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का जताया आभार, कहा – “टीम मोदी के रूप में करेंगे काम।”

समारोह की खास बातें:

– शपथ ग्रहण दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में हुआ।
– समारोह को भव्य बनाने के लिए ‘राम मंदिर’ थीम पर विशेष तैयारियां की गई।
– भाजपा के कई बड़े नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली की जनता के लिए यह एक नया राजनीतिक बदलाव होगा। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि नई सरकार किन नीतियों के साथ राजधानी में अपनी शुरुआत करेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button