छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसा : लोको पायलट की लापरवाही, रेलवे ने किया सस्पेंड

बिलासपुर. बीते मंगलवार की रात बिलासपुर रेलवे स्टेशन में हुए हादसे में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट को सस्पेंड कर दिया गया है. लापरवाही के कारण इंजन डेड एन्ड से टकरा गया था. इस मामले में रेलवे ने शंटर (इंजन चालक) कैलाश सिंह सस्पेंड कर दिया है. शुरुआती जांच में लोको पायलट की लापरवाही सामने आने पर ये कार्रवाई की गई है.

बता दें कि जोनल बीते मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर 8 पर खड़ी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के इंजन को अलग करते समय ये हादसा हुआ था. इंजन प्लेटफार्म के डेड एंड में जाकर टकराया था. जिससे डेड एंड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button