बालों की तरह वापिस आ सकता है Liver, जिगर स्वस्थ होने की सुबह उठते ही दिखती है एक निशानी

डेस्कः शरीर के वैसे तो सारे अंग बहुत जरूरी होते हैं क्योंकि हर अंग अपना काम करता है लेकिन महत्वपूर्ण भी और सबसे बड़े अंग की बात करें तो वह अंग हमारा लिवर है। इन दिनों लिवर से जुड़ी समस्याएं आम सुनने को मिल रही है जिसमें सबसे बड़ी समस्या है फैटी लिवर की जो आपके गलत खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़ी है लेकिन आज हम लिवर से जुड़ी वो बातें आपको बताएंगे जो शायद आप पहले ना जानते हो।
लिवर की सबसे बड़ी खासियत-सबसे बड़ा ऑर्गन और ग्लैंड
सबसे बड़ी खासियत यह कि लिवर ही एक ऐसा अंग है जो हमारे बालों की तरह दोबारा बन सकता है। लिवर सबसे बड़ा और भारी अंग है जिसका वजन 1500 ग्राम तक होता है और यह सबसे बड़ी ग्रंथि (Gland) भी है। एक स्वस्थ व्यक्ति एक लिवर मरीज को अपना 800 ग्राम के करीब लिवर दे सकता है और एक स्वस्थ व्यक्ति का लिवर चार हफ्तों के भीतर अपने आप तैयार हो जाता है।
कैसे पता चले कि आपका लिवर (जिगर) ठीक है?
सुबह-सुबह जब आप उठे और आपका चेहरा उठते ही खिला-खिला दिखे तो समझ जाए कि आपका जिगर ठीक है लेकिन अगर लिवर में कोई गड़बड़ी है तो उसके संकेत भी चेहरे पर ही दिखने लगेंगे। धीरे-धीरे चेहरे का रंग पीला-काला बेजान दिखने लगेगा। त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती है।
लिवर क्या काम करता है?
यह बातें तो सब जानते हैं कि लिवर खाना पचाने का काम करता है और पित्त बनाता है। आपकी भूख जगाने का काम भी लिवर करता है लेकिन तीन-चार बातें शायद आप नहीं जानते कि चलिए वहीं आपको बताते हैं। लिवर शुगर को कंट्रोल करने का काम भी करता है। लिवर आपकी फैट कंट्रोल करने का काम भी करता है। आपकी इम्यूनिटी को बनाए रखने में मदद करता है।
बाल की तरह रीजनरेट हो जाता है लिवर
अगर किसी का लिवर 1500 ग्राम का है तो आप किसी अन्य जिसे लिवर की जरूरत है उन्हें 800 ग्राम लिवर दे सकते हैं। चार हफ्ते में लिवर अपने आप रिजनरेट यानि की तैयार हो जाता है। जैसे कि आप बाल कटवाते हैं और बाल कुछ हफ्तों बाद बढ़ जाते हैं वैसे ही लिवर भी बढ़ जाता है।
ये सारी जानकारी लिवर स्पेशेलिस्ट डॉ. एस. के. सरीन ( Shiv Kumar Sarin) द्वारा दी गई थी। डॉ. सरीन ने आजतक के एक इवेंट के दौरान बताया था कि लिवर आपका चार्टर्ड अकाउटेंट है इसलिए जितना खर्च कर सकते हैं उतना ही कमाओ…यानि जितना पचा सकते हैं उतना ही खाना चाहिए क्योंकि ज्यादा खाओगे तो वह शरीर में कार्बोहाइड्रेट और फैट बन जाएगा और वही फैट लिवर को फैटी कर देगी जिससे फैटी लिवर की समस्या होगी। फैट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा तो वह आपकी नसों में फैलेगा और ब्लड प्रैशर को बढ़ाएगा। आगे वहीं समस्या आपके लंग्स और किडनी को प्रभावित करेगी।


