जरा हट के

स्टेज पर पहुंच कर ससुर जी ने बीच में ही रोक दी सगाई..फिर कहानी में आया ऐसा ट्विस्ट कि…

शादी-ब्याह में जब तक डांस का तड़का न लगे तो हर फंक्शन का मजा फीका सा लगता है. इन दिनों सगाई से लेकर शादी तक के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. कभी दूल्हा-दुल्हन का डांस वीडियो धूम मचाता है तो कभी बहन-भाभी या माता-पिता का इमोशनल परफॉर्मेंस चर्चा का विषय बन जाता है. इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक कपल के सगाई के दौरान का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसकी वजह लड़के के ससुर जी हैं. दरअसल, स्टेज पर मौजूद ससुर जी बीच में ही सगाई रोक देते हैं, लेकिन अगले ही पल प्लॉट में जबरदस्त ट्विस्ट आता है. सगाई हो पाती है या नहीं और कहानी में आखिरकार कौन सा ट्विस्ट आया, यह जानना चाहते हैं तो आपको वायरल वीडियो देखना होगा.

ससुर जी ने रोक दी सगाई

वायरल वीडियो में लड़का अपने घुटने पर बैठा हुआ दिखाई देता है. जैसे ही वह अपनी मंगेतर को अंगूठी पहनाने वाला होता है कि बीच में ससुर जी आ जाते हैं और लड़की को लेकर स्टेज से उतरने लगते हैं, तभी सीरियस माहौल में मजेदार ट्विस्ट आता है. डीजे गोविंदा का पॉपुलर सॉन्ग ‘सुनो ससुर जी’ बजाता है और फिर ससुर जी और दामाद की यह जोड़ी गाने पर ऐसा परफॉर्म करते हैं कि, देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं. इस मजेदार ट्विस्ट को देखकर एंकर भी चौंक जाती है. साथ ही मंगेतर के साथ लड़की के डांस मूव्स परफॉर्मेंस को और भी मजेदार बना देती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button