रोजगार

रोजगार मेले में 350 युवाओं को मिली नौकरी

उन्नाव। सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में 600 युवाओं ने पंजीकरण कराया। 560 ने साक्षात्कार दिया। इसके बाद 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लेकर 350 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया।

लखनऊ- कानपुर हाइवे स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आईटीआई, डिप्लोमाधारी, स्नातक, इंटरमीडिएट आदि योग्यता वाले 560 युवाओं ने भाग लिया। 12 कंपनियों ने प्रतिनिधियों ने मिलकर युवाओं का साक्षात्कार किया। योग्यता और अनुभव के आधार विभिन्न पदों पर 350 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने चयनित युवाओं को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद तैनात किया जाएगा। सहायक सेवा योजन अधिकारी आस्था, देशराज साहू, प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, निशांत सिद्दिकी आदि मौजूद रहे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button