छत्तीसगढ़

नशा छोड़ने के लिए डांटती थी बुआ, भतीजे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार  

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में नशे की लत को छुड़ाने के लिए फटकारने पर भतीजे ने अपनी बुआ की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने मृतिका के सोने की माला बेचकर दोस्तों के साथ शराब पार्टी की. पुलिस ने तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है. 

जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी नाबालिग भतीजा नशे की लत के चलते अक्सर घर में फटकार का सामना करता था. बुआ की डांट-फटकार से नाराज होकर उसने हत्या की योजना बनाई. 9 फरवरी को आरोपी ने धारदार हथियार से मृतका के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. 

सोने की माला बेचकर की शराब पार्टी 

हत्या के बाद आरोपी ने मृतका के गले से सोने की तीन पत्ती वाली माला निकालकर उसे बेच दिया. माला बेचने से मिली रकम से उसने मोबाइल खरीदा और नाबालिग दोस्तों के साथ शराब पार्टी की. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, सोने की तीन पत्ती माला और अपराध में उपयोग की गई बाइक को जप्त कर लिया है. तीन नाबालिग और सोने की माला खरीदने वाले को गिरफ्तार किया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button