छत्तीसगढ़

बीजापुर के नेशनल पार्क में बड़ी मुठभेड़, 12 वर्दीधारी नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद



बीजापुर | 09 फरवरी 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 12 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है।

इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य जवान घायल हुए हैं। हालांकि, घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जाएगा।

मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त बल को री-इंफोर्समेंट के लिए भेजा गया है, और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। मृत नक्सलियों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button