कांग्रेसी अध्यक्ष ने बचाई अपनी कुर्सी पक्ष में 9 और विपक्ष में 5 वोट

सक्ती। जिले के डभरा नगर पंचायत में कांग्रेसी अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल के विरुद्ध अविश्वास लगाया गया था। जिसमें आज 18 जनवरी को निर्णय आना था भरी गहम गमी के बीच कांग्रेसी अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल ने अपनी कुर्सी आसानी से बचा ली, और उनके पक्ष में 9 वोट पड़े वहीं उनके विरुद्ध 5 वोट पड़े एवं एक पार्षद अनुपस्थित रहा। भाजपा के शासन आने के बाद कई जगह नगरी निकायों में अविश्वास लगाया गया है इसी के तहत जिले में भी सक्ती नगर पालिका परिषद और डभरा नगर पंचायत में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास लगाया गया था जिसमें सक्ती अध्यक्ष के विरुद्ध 24 जनवरी को फैसला आना है वहीं डभरा नगर पंचायत के विरुद्ध फैसले की तारीख 18 जनवरी तय की गई थी जिसमें कांग्रेसी अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल ने आसानी से अपनी कुर्सी बचा ली, वही सत्ता में आने के बाद भी भाजपा के हाथों मायूसी ही नजर आई, बता दे अगर यही हाल रहा तो सक्ती नगर पालिका परिषद में भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ सकती है। क्योंकि कांग्रेस के पास पार्षदों की संख्या ज्यादा है और अगर भाजपा सक्ती नगर पालिका परिषद में सफल होना चाहती है तो कांग्रेसी पार्षदों का साथ मिलना जरूरी है। नहीं तो जो हाल डभरा का हुआ है वही नतीजा सक्ती में भी देखने को मिल सकता है।



