छत्तीसगढ़

करोड़ों की गड़बड़ी, राजस्व निरीक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर. सकरी के तत्कालीन पटवारी और वर्तमान राजस्व निरीक्षक के खिलाफ करोड़ो की गड़बड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. आरआई पर विभागीय जांच में 3 करोड़ 42 लाख 17 हजार 920 रुपए की गड़बड़ी करने का खुलासा हुआ है. 

विभागीय जांच में पता चला कि आरआई के खिलाफ भूमि अधिग्रहण मामले में चार बार विरोधाभासी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था. सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना ही खसरा नंबरों में आरआई ने हेरफेर कर प्रशासन को 3.42 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया. 

जानकारी के मुताबिक,तत्कालीन पटवारी मुकेश साहू ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में हेरफेर करते हुए खसरा नंबर 1/4 रकबा, 0.03 एकड़ को सिंचित और दो फसली बताकर 37.37 लाख रुपए का भुगतान किया और खसरा नंबर 1/6 रकबा 0.62 एकड़ में अवैध तरीके से एक करोड़ रुपया के मुआवजे का भुगतान मनोज अग्रवाल को किया गया.

ग्राम सकरी में खसरा नंबर 1,9,10 में हुए बटांकन को बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के बगैर मर्ज कर भू– नक्शा पोर्टल में मूल नंबर दर्ज किया गया. जिससे जमीन मालिक को नुकसान हुआ. 

कलेक्टर के निर्देश पर FIR 

करोड़ों रूपये की गड़बड़ी मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अविनाश शरण ने जांच समिति का गठन कर दिया. इसमें आरआई मुकेश साहू द्वारा 3 करोड़ 42 लाख 17 हजार 920 रुपए की गड़बड़ी करने की पुष्टि हुई. जिसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए. 

आरआई मुकेश साहू के खिलाफ सकरी थाना में धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (कूटरचना), 468 (धोखाधड़ी हेतु कूटरचना), 471 (जालसाजी दस्तावेज का इस्तेमाल), 409 (सरकारी धन का गबन) और 120बी (षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में फरार मुकेश साहू की तलाश में पुलिस जुट गई है. 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button