छत्तीसगढ़
भाजपा की बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, नपा अध्यक्ष प्रत्याशी के साथ आठ पार्षद प्रत्याशियों पर कार्रवाई

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने पर एक बागी नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी और आठ पार्षद प्रत्याशियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया है.
भाजपा की गाज सबसे पहले बलरामपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए लड़ रहे बागी प्रत्याशी नरेश खलखो पर गिरी है. जिन्हें छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है.



