छत्तीसगढ़

 टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के असंतोष पर भाजपा सांसद और विधायक, परिणाम की कर दी भविष्यवाणी…

रायपुर। कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ताओं के असंतोष को देखते हुए भाजपा के नेता मुखर हो गए हैं. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तो निकाय चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी कर दी है. वहीं विधायक सुनील सोनी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दर्द बयां किया है.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि असंतुष्टि ही कांग्रेस को डुबायेगी, और उनकी असंतुष्टि में ही बीजेपी का कमल फूल खिलेगा. टिकट खरीदी-बिक्री को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता. ऊपर स्तर तक पैसे पर पैसे से ही बात होती है, फिर ये तो निचले स्तर की बात है.

कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को रुलाया

वहीं टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में नेताओं और कार्यकर्ताओं की बगावत को लेकर दूसरी ओर विधायक सुनील सोनी ने कहा कि कांग्रेस ने अंतिम समय तक कार्यकर्ताओं को रुलाया है. पैसों के नाम पर कार्यकर्ताओं ने खून के आंसू बहाए हैं, और फिर टिकट के लिए चक्कर कटवाए. कांग्रेस नेताओं को शर्म आना चाहिए.

कांग्रेस में टिकट खरीदी-बिक्री को लेकर विधायक ने कहा कि इनके पूर्व विधायक ही बता रहे हैं कि टिकट खरीदा और बेचा जाता है. छोटे कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा करेंगे तो जनता दूर होगी ही. आने वाले समय में कार्यकर्ता भी दूर हो जाएंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button